
नयी दिल्ली, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने डांस मूव्स और अदाओं से आपको घायल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सपना और पंजाबी सिंगर कप्तान लाडी का एक नया गाना ‘रंग ब्राउन नी’ (Rang Brown Ni) रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना देसी छोरी नहीं बल्कि बोल्ड लड़की नजर आ रही हैं।
सपना जब भी डांस करती हैं वो सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। इस गाने में भी सपना न केवल उनका डांस बल्कि उनकी अदाएं भी देखने लायक हैं। रिलीज होते ही हरियाणवी क्वीन का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दो दिन में वीडियो में वीडियो को लगभग 6 लाख लोग दे चुके हैं। इस गाने को गायक कप्तान लाडी ने अपनी आवाज दी है।
इससे पहले सपना का दलेर मेहंदी के साथ ‘बावली टरेड’ सॉन्ग काफी वायरल हुआ था। उस गाने को करीब 20 लाख लोगों ने देखा था। खुद सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया था कि उनके गाने को 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। ‘बावली टरेड’ पूरी तरह से हरियाणवी गाना है। बस गाने की शुरुआत में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। बावली टरेड के पूरे गाने में सपना चौधरी के चेहरे और उनके हरियाणवी अंदाज को दिखाया गया है।
