नेटवर्क महानगर/वाराणसी
फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह-कठिराव मार्ग पर रामपुर गांव के समीप साइकिल से जा रहे मन्नू मोदनवाल (42) की अचानक गिरकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही कि प्रचंड गर्मी के चलते उसकी मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कपसेठी थाना के धकलगंज निवासी 42 वर्षीय मन्नू मोदनवाल साइकिल से अपने भाइयों के घर जा रहे थे। रामपुर गांव के पास अचानक साइकिल समेत सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनके पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुसार, मन्नू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
प्रारंभिक तौर पर मन्नू मौत की ‘लू’ लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। कपसेठी थाना के धकलगंज निवासी मन्नू मोदनवाल साइकिल से अपने भाइयों के घर जा रहे थे। रामपुर गांव के पास अचानक साइकिल समेत सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। छह माह पहले एक बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के बाद वे काफी परेशान रहते थे। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
