ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Aaditya Thackeray बोले-‘खोके सरकार’ लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही; इकबाल सिंह चहल मुंबई को बर्बाद करना चाह रहे हैं…

मुंबई: शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा पुलिस थाने के अंदर की फायरिंग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में गैंगवार चल रहा है और इसके सरगना सीएम एकनाथ शिंदे हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया
आदित्य ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ वारदातों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके पहले माहिम विधानसभा सीट से शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर ने गणपति उत्सव के दौरान पिस्तौल से सरेआम गोलियां चलाई थी, उन पर कठोर कार्यवाई करने की बजाय विधायक को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया गया!

राज्य की जनता देगी जवाब
शिंदे गुट के एक और विधायक प्रकाश सुर्वे का बेटा अपहरण की वारदात को अंजाम देता है, लेकिन उस पर भी कार्यवाई नही हुई। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी का बेटा महिला पर गाड़ी चढ़ा देता है, लेकिन उस पर कोई कार्यवाई नही किया गया। क्योंकि उसे राज्य के गृहमंत्री का साथ मिला हुआ है। वहीं, अगर विपक्ष का कोई नेता ’50 खोके एकदम ओके’ का नारा लगा देता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। राज्य की जनता इन सब का जवाब आने वाले चुनाव में देगी।

BMC कमिश्नर मुंबई को बर्बाद करना चाहते हैं..
आदित्य ठाकरे ने बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को भी निशाने पर लिया। युवा सेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महालक्ष्मी रेस कोर्स में सेंट्रल पार्क बनाने की बात कही जा रही है जो झूठ है। अगर सेंट्रल पार्क बनाया जा रहा है तो कोस्टल रोड पर अंडर ग्राउंड पार्किंग होते हुए भी रेस कोर्स में अंडर ग्राउंड पार्किंग क्यों बनाई जा रही है? यह सब इकबाल सिंह चहल दिल्ली में पोस्टिंग पाने के लिए कर रहे हैं, वो मुंबई को बर्बाद करना चाह रहे हैं।