चुनावी हलचलदिल्ली

APP ने दिल्ली की 6 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान..

नयी दिल्ली , कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को विराम देते हुए लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। गोपाल राय और आम आदमी पार्टी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पंकज गुप्ता चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ेंगे। दिलीप पांडे उत्तर-पूर्वी दिल्ली और बृजेश गोयल नई दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
हालांकि, पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि पश्चिम दिल्ली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। इन सभी छह उम्मीदवारों को पहले ही संबंधित लोकसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सातवीं सीट पर पार्टी के प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, बधाई और शुभकामनाएं! सातवें उम्मीदवार का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस बार दिल्ली वालों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।