नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक अखबार ‘कदम कदम पर’ के 14 वर्ष पूर्ण होने और 15वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में रविवार, (27 सितंबर) को दादर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों, समाजसेवियों का नागरिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ‘कदम कदम पर’ के 14 वर्षों के सफर को पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण यात्रा बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस अखबार ने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक एकता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। इस कार्य के लिए अतिथियों ने प्रधान संपादक छोटेलाल शर्मा को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंबई के पूर्व उप-महापौर एवं समाजसेवी बाबूभाई भवानजी, कन्हैयालाल गुप्ता, सनातन योद्धा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, भोजपुरी लोकगायक एवं अभिनेता जीतेन्द्र झा, हौसिला प्रसाद गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, अनिल शर्मा, राजमुनि राय, राजेश जायसवाल, रवि यादव, शिवा जायसवाल, पंकज यादव (बबलू) समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंध संपादक अनिल शर्मा ने किया तो अंत में प्रधान संपादक छोटेलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
