मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहर

COVID-19 वॉरियर्स को थैंक्स करने के लिए आराध्‍या ने बनाई खूबसूरत पेटिंग, ऐश्वर्या ने की शेयर

नयी दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते देशभर में आज से लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान कुछ क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, मीडिया और सैनेटाइजेशन वर्कर्स लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और देश को इस खतरनाक बीमारी से बचाने में जुटे हुए हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए इन फ्रंटलाइन वॉरियर्स का शुक्रिया अदा किया है।
इसी बीच हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत स्केच शेयर किया है, जिसे उनकी बेटी आराध्या ने बनाया है। इस पेंटिंग के जरिए आराध्या ने कोविड-19 वॉरियर्स को ट्रिब्यूट दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- ”मेरी बेटी आराध्या का प्यार और आभार”। इसके साथ उन्होंने एक दिल का इमोजी भी शेयर किया।
इस पेंटिंग में आप देख सकते हैं कि आराध्या ने सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को उनकी मेहनत के लिए शुक्रियाअदा किया है। इसके साथ आराध्या ने घर पर रहें और सुरक्षित रहें का मैसेज भी दिया है।