ED ने यस बैंक के संस्थापक राणा के मुंबई स्थित आवास पर मारा छापा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा।
गौरतलब है कि कपूर के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी उनके समुद्र महल आवास पर की जा रही है। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है।
