नेटवर्क महानगर/दिल्ली
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार, (25 अक्टूबर) को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों समेत बिहार चुनाव पर भी मीडिया से बात की। शिंदे ने एनडीए की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में बहुत काम हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे एनडीए महाराष्ट्र में जीता था वैसे ही बिहार में भी जीतेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सतारा में हुई डॉक्टर आत्महत्या घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
बता दें कि इस घटना के चलते महाराष्ट्र सरकार, विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है और प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं? क्यूंकि इस घटना में सांसद के साथ ही कई पुलिस वालों के नाम भी शामिल हैं। लिहाजा इस मामले में सरकार पर दबाब इसलिए भी बढ़ गया है, क्यूंकि सतारा एकनाथ शिंदे का गृह जनपद है।
पीएम मोदी से मुलाकात और बिहार में जीत का दावा!
एकनाथ शिंदे ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अच्छी मुलाकात हुई, जहां देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। बिहार में एनडीए की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार में एनडीए जीतेगा। मोदी जी ने बिहार का विकास किया है।
मुंबई समेत महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में बिहारी प्रवासी रहते हैं, जिनमें एकनाथ शिंदे का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। ये मुलाक़ात बिहार के प्रवासी वोटरों को साधने के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूर्व सांसद संजय निरुपम उनके पार्टी के नेता है, उनके साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एनडीए के प्रचार के लिए बिहार जा सकते हैं?
