दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

India का गलत नक्शा Post कर ट्रोल हुए शशि थरूर, कांग्रेस सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मुंबई: कांग्रेस नेता शशि थरूर भारत का गलत नक्शा ट्वीट कर फंस गए। ट्वीट के बाद थरूर ट्रोल होना शुरू हो गए और भाजपा नेता संबित पात्रा समेत कई लोगों ने उन पर निशाना साधा।
दरअसल, थरूर ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना साझा की थी और उसके साथ भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया। इसके साथ कैप्शन लिखा था- कल सुबह मेरा पहला कार्यक्रम इंडिया अगेंस्ट सीएए-एनआरसी कोझीकोड में विरोध प्रदर्शन। सभी का स्वागत। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद शशि थरूर ने अपने इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया।

नक्शे में भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था
थरूर ने पहले जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था। इसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को कोझिकोड में होने वाली रैली की जानकारी दी थी।
कांग्रेस सांसद के इस पोस्ट के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह पहली बार नहीं है और शायद आखिरी बार नहीं। वह कांग्रेस ही थी, जिसने पीओके को पाकिस्तान को दे दिया था। वे इसे अपनी उपलब्धि मानते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो भारत का नक्शा ठीक से नहीं दिखा पाए, वो भारत को क्या बचाएंगे।

थरूर ने अपने ट्वीट पर दी सफाई
इस गलती पर आलोचना के बाद थरूर ने नए ट्वीट में कहा कि मैं नक्शे के जरिए किसी क्षेत्र को नहीं, बल्कि भारत के लोगों को दर्शाना चाहता था। सांसद ने कहा कि भाजपा के ट्रोल्स को और ज्यादा घास डालने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।

कांग्रेस शुरुआत से ही नागरिकता कानून के विरोध में
बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद से ही इसका विरोध कर रही है। नागरिकता कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने कानून में मुस्लिमों से भेदभाव किया, जो कि संविधान का उल्लंघन है।