shiv sena ubt news
नेटवर्क महानगर/मुंबई
महाराष्ट्र में ‘शेतकरी क्रांति संगठन’ का ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ (यूबीटी) में विलय हो गया। शनिवार, (2 अगस्त) को शेतकरी क्रांति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भाऊसाहेब बिलेवार समेत प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए। इस मौके पर पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर सभी का जोरदार स्वागत किया।

किसान क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, कई लोग शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे को खत्म करने पर तुले हुए हैं। अब उनके सामने असली सवाल है कि उद्धव ठाकरे खत्म क्यों नहीं हो रहे? सभी लोग पैसों के लिए नहीं बिकते। कुछ गद्दार पैसों के लिए बिक सकते हैं लेकिन वफादार नहीं बिक सकते। इसलिए मेरे सभी पुराने साथी मेरे साथ हैं।
इस अवसर पर सांसद अरविंद सावंत, पार्टी प्रवक्ता जयश्री शेलके, विधायक संजय देरकर, जिला प्रमुख जालिंदर बुधावत के साथ ही अन्य कई पदाधिकारी और शिवसैनिक मौजूद थे।
