Mumbai Mantralaya
नेटवर्क महानगर/मुंबई
मंत्रालय के बाहर मंगलवार शाम एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने आत्मदाह करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और बाद में उसे मरीन ड्राइव पुलिस के हवाले कर दिया गया, पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे नोटिस देकर रिहा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 70 वर्षीय व्यक्ति के घर के पास चौबीसों घंटे चलने वाली काजू पॉलिशिंग के कारखाने हैं। जिससे उन्हें लगातार शोर के कारण काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नवी मुंबई महानगरपलिका और स्थानीय पुलिस से कई शिकायतें कीं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मरीन ड्राइव पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 4:55 बजे हुई।
वहीं, नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया कि उसके घर के पास की एक ड्राई फ्रूट फैक्ट्री से लगातार हो रहे उपद्रव और उसकी शिकायतों पर कार्रवाई न होने के कारण उसे विरोध में यह कदम उठाना पड़ा।
