नेटवर्क महानगर/पालघर
पालघर जिले में गजांड तहसील में आंबेसरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉ विजय माणिक सांगले को गुरूवार, (18 मार्च 2026) को आशागढ़ चौक पर जामशेत के पास एक शिकायतकर्ता से 35हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने इसके बाद पालघर जिले के डहाणू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।
ठाणे स्थित एंटी करप्शनब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता व्यवसाय से वाहन चालक का काम करता है। इसके दो दोस्तों को अपनी दो ईको गाडियां प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गंजड़ के अंतर्गत उपकेंद्र नागझरी जमशेत व अम्बेसरी केंद्र के लिए किराए पर देना थी। इसके लिए उन्होंने डॉ विजय माणिक सांगले से संपर्क किया था। इसके बाद डॉ विजय माणिक सांगले ने उनसे बिल स्वीकृत के लिए प्रत्येक वाहन से 10 हजार की मांग की थी। इस दृष्टि से उन्होंने मार्च 2025 से अगस्त 2025 का रेट तय किया था।
डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से वाहनों का बिल स्वीकृत कराने के लिए बड़ी राशि एक लाख पांच हजार रुपए की मांग की थी। इसी बीच 17 मार्च 2026 को डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से मांगी है राशि कम कर छह माह के लिए 30 हजार तथा 5 हजार रुपए डिपोजिट सहित 35 हजार रुपए देने के लिए कहा था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पालघर ब्यूरो को इसके बारे मे अवगत कराया था।
आज 18 मार्च 2026 को अम्बेसरी प्राथमिक केंद्र के मोबाइल यूनिट चिकित्सक डॉ विजय माणिक दोपहर एक बजकर 40मिनट पर शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत की राशि ले रहे थे तभी पालघर एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
