bhiwandi rape news
नेटवर्क महानगर/मुंबई
ठाणे के भिवंडी में एक सनकी आशिक ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसे किडनैप करवाया और साथ ही चार दोस्तों को बुलाकर उसका गैंगरेप भी करवाया। दिल दहला देने वाली यह घटना भिवंडी के बाघे फिरदौस इलाके की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 22 वर्ष है। इस संबंध में भिवंडी की शांतिनगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया है। इनमें से चार ने उसका रेप किया और दो ने इस अपराध में साथ दिया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की और उसका एक्स-बॉयफ्रेंड एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों कुछ वर्षों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का चार महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। लड़की दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी जिससे उसका एक्स-बॉयफ्रेंड नाराज था और उसे सजा देने की प्लानिंग कर रहा था।
भाई को किडनैप कर बिछाया जाल
एक्स-बॉयफ्रेंड ने सबसे पहले लड़की के भाई को बंधक बनाया और उस पर दबाव डालकर बहन को किसी स्थान पर बुलाने को कहा। यह घटना गुरुवार रात की है।पुलिस ने बताया कि उसने भाई का 15 मिस्ड-कॉल देखा, जब वह देर रात 1.15 बजे सोकर उठी तो उसने भाई को फोन किया तो भाई ने कहा कि वह उसके पास आ जाए क्योंकि उसे फीवर है। फिर लड़की एक रिक्शे से बताए हुए स्थान पर पहुंची, जहां देखा कि उसका एक्स-बॉयफ्रेंड और अन्य लोग भाई के साथ उसका इंतजार कर रहे हैं। आरोपियों ने फिर भाई और रिक्शे वाले के साथ मारपीट की। इसके बाद वे लड़की को जबरन रिक्शा में बिठाया और स्कूल के पीछे झाड़ी में ले गए। छह में से चार लोगों ने उसका रेप किया। इसके बाद वे लड़की को तीसरे स्थान पर ले गए और फिर एक पिक-अप वैन में भी रेप किया। वहां से युवती हैवानों के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई फिर उसने परिजनों को आपबीती बताई और मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
