mumbai breaking news
मुंबई में आज दही-हांडी की उत्सव की धूम…
किसी भी आपात स्थिति में, 100/112/103 पर डायल करें
नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई में शुक्रवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विक्रोली पार्क साइट इलाके में आज सुबह भूस्खलन के चलते दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा विक्रोली पश्चिम स्थित वर्षा नगर जनकल्याण सोसाइटी में हुआ। यहां पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक घर पर आ गिरे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि हादसे के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया। चारों को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। सुरेश मिश्रा (50) और शालू मिश्रा (19) की मौत हो गई जबकि आरती मिश्रा (45) और ऋतुज मिश्रा (2 वर्ष) घायल हैं। यह हादसा देर रात 2.30 बजे के करीब हुआ। उस वक्त घर में सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच अचानक पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ और मलबा घर पर आ गिरा। बीएमसी ने इस तरह के इलाको में रहने वालों को पहले ही चेतावनी दी थी। बीएमसी ने स्थानीय लोगों को नोटिस देकर बताया था कि जब तक मॉनसून चल रहा है, कुछ समय के लिए कहीं और शिफ्ट हो जाएं।
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, मुंबई पुलिस भी अलर्ट मोड में..
बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। यहां मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यहां भारी बारिश होने की संभावना है।
मु्ंबई पुलिस की ओर से भी लोगों को अगाह किया गया है कि शहर में भारी बारिश हो रही है इसलिए लोग अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। कहीं भी आते-जाते समय अत्यंत सावधानी बरतें। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी डाला है। मुंबई पुलिस भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
