national-congress-launches-nationwide-campaign-on-rahul-gandhis-vote-theft-claims
नेटवर्क महानगर/मुंबई
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और मुंबई महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रजनीताई शेट्टी के मार्गदर्शन और प्रज्योति चंद्रकांत हंडोरे के नेत्तृत्व में दक्षिण मध्य मुंबई महिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार (14 अगस्त) को चेंबूर विधानसभा प्रभाग क्र.150 में वोट चोरी के खिलाफ मशाल जलाकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर रजनीताई शेट्टी, उपाध्यक्ष पूर्वी पटेल, पूर्व नगरसेविका संगीता हंडोरे, सुप्रिया पाठक, आयशा खान, रूपारेल, कुंडताई, तालुका अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों को जनता तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी ने 14 अगस्त को पूरे देश में ”लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च” निकालने का निर्णय किया। कांग्रेस ने चुनावी धांधली के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अगले दो महीनों के कार्यक्रमों की योजना बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई।
