GTB Nagar News
‘जय बजरंग मित्र मंडल’ द्वारा 33वें विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन
मुंबई: मुंबई के गुरुतेग बहादुर नगर (जीटीबी) नगर में ‘जय बजरंग मित्र मंडल’ द्वारा रविवार १० दिसम्बर को विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। यह जागरण शाम ७ बजे से रात ११ बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम कमेटी के सदस्य हरीश ढल (लक्की) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। रविवार को कलश एवं वैष्णो देवी से लायी गयी माँ की पवित्र ज्योति स्थापना के साथ माता रानी का 33वां जागरण मनाया जायेगा। जिसमें मशहूर गायक पप्पू अरोड़ा (दिल्ली वाले), श्री गितांशु जी, श्री निखिल जी (दिल्ली वाले) तथा मुंबई के लाडले भक्त पंडित त्रिलोक शर्मा (मुंबई), श्रीमती नीना शर्मा जी (मुंबई) महामाई का गुणगान करेगें। उन्होंने मातारानी के सभी भक्तों से अपील की है कि सहपरिवार आकर माँ का आर्शिवाद प्राप्त करें।
