नेटवर्क महानगर/मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राउत के बंगले के बाहर एक कार देखी गई जिस पर धमकी भरे संदेश में लिखा था कि आज (बुधवार) की रात 12:00 बजे ब्लास्ट होगा। इसके बाद भांडुप में संजय राउत के मैत्री बंगले पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4:30 बजे एक कार देखी गई, जिसके कांच पर लिखा था- आज हंगामा होगा। रात 12 AM बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और यह पता लगाने के लिए जांच में जुट गई कि कार असल में किसकी थी?
फिलहाल, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के घर मे (BDDS) की टीम ने सर्च किया पर वहां किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस ने आगे बताया कि आसपास के बंगलों की भी जांच की गई पर कोई संदिध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच कर रही है और जिसने भी इस तरह की बदमाशी की है, उसकी तलाश की जा रही है। चुनावी माहौल और नए साल से पहले सांसद संजय राउत के घर के बाहर मिली ऐसी धमकी के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक रूप से यह एक हॉक्स संदेश नजर आ रहा है।
