Salman Khan
नमी जायसवाल/मुंबई
बॉलीवुड के ‘दबंग’ और ‘भाईजान’, सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने बदले हुए लुक की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। फैंस उनके कम होते वजन और शारीरिक कमजोरी को लेकर चिंतित और काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर तो भाईजान की हेल्थ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गरम थीं तो, मैंने सोचा इसके बारे में आप लोगों को बताना बेहद जरूरी है। अब इन चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है। सलमान खान ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- आप सब कैसे हैं? लेकिन सवाल फिर भी बना रहा…आखिर भाईजान अपना वजन इतना कम क्यों कर रहे हैं? तो अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है।
सलमान खान, हाल ही में अपने भाई सोहेल खान के रियलिटी शो ‘गठबंधन’ के सेट पर पहुंचे थे। यहीं, सोहेल ने अपनी शर्ट उठाते हुए सलमान से कहा- देख मैनें 12 किलो वजन कम कर लिया। फिर फिर सलमान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने भी 16 किलो वजन कम कर लिया है। तो ये खबर है न उनके फैंस के लिए राहतभरी।
तो दोस्तों सलमान खान को कोई बिमारी नहीं लगी है और ना ही ये कमजोरी है, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के रोल के लिए किया गया उनका बदलाव है। जी हां, हम सब के चहेते अभिनेता सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘किक 2’ और कुछ और प्रोजेक्ट्स के लिए भी वो खुद को फिट रख रहे हैं। तो फैंस, घबराइए मत…भाईजान बीमार नहीं हैं, वो पूरी तरह एकदम फिट हैं और बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
