sanam pathan
नेटवर्क महानगर/मुंबई
बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सनम पठान का जन्मदिन और ईद मिलन पार्टी का संयुक्त आयोजन अंधेरी पश्चिम स्थित सेरा कॉकटेल रूम में किया गया। यह कार्यक्रम खुशी, एकता और भाईचारे की मिसाल बना, जहां फिल्म इंडस्ट्री और समाजसेवा से जुड़े कई नामचीन हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके अलावा अभिनेत्री के जन्मदिन पर तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।
इस खास मौके पर दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े अजय एल. दुबे, कोरियोग्राफर फिरोज़ खान, बिजनेसमैन राकेश भोसले, म्यूजिक डायरेक्टर अंजन भट्टाचार्य, मार्केटिंग हेड नरेश रोक्स, दीपक भाऊ, टेलिविजन एक्ट्रेस अल्का सिंह और पत्रकार शोएब म्यानुंर सहित कई अन्य लोगों ने सनम पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।
बता दें कि सनम पठान न सिर्फ एक प्रतिभाशाली और उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, बल्कि एक संवेदनशील और समर्पित समाजसेविका के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनका व्यक्तित्व खूबसूरती और सादगी का बेहतरीन संगम है। वे हमेशा समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए आगे रहती हैं और उनके इसी जज़्बे ने उन्हें लोगों के दिलों में खास मुकाम दिलाया है।
उनकी मेहनत, लगन और समाज के प्रति सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे अपनी कला के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन करती हैं, वहीं अपने सामाजिक कार्यों के जरिये समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही हैं।
