bmc election 2025
नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड आरक्षण की लॉटरी मंगलवार (11 नवंबर) को कर दी गई। बहुप्रतीक्षित इस आरक्षण लॉटरी पर कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य निर्भर होने के कारण सभी की निगाहें इस पर टिकी थी। मुंबई महानगरपालिका का चुनाव इस बार भी राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कुल 227 सदस्यीय मुंबई महानगरपालिका में आरक्षण की घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में तूफ़ान आना तय है।
इस लॉटरी के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक हर पार्टी के कई दिग्गज नेता विचलित दिखाई दे रहे हैं। कारण मुंबई मनपा में कुल 227 सीटों में से 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
राजनीतिक पंडितों के अनुसार, इस बार का आरक्षण वितरण कई दिग्गज नेताओं की रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को प्रभावित करेगा। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों ने अब अपनी तैयारी तेज कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं।
विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण इस प्रकार किया गया है तय..
अनुसूचित जाति (SC): 15 वार्ड (जिनमें से 8 महिलाओं के लिए आरक्षित है)
अनुसूचित जनजाति (ST): 2 वार्ड (जिनमें से 1 महिलाओं के लिए आरक्षित है)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 61 वार्ड (जिनमें से 31 महिलाओं के लिए आरक्षित है)
सामान्य वर्ग (General): 149 वार्ड (जिनमें से 74 महिलाओं के लिए आरक्षित है)
