𝐂𝐞𝐧𝐭𝐫𝐚𝐥 𝐑𝐚𝐢𝐥𝐰𝐚𝐲 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐃𝐢𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧
नेटवर्क महानगर/मुंबई
त्योहारों के मौके पर लंबी दूरी वाली ट्रेनों के स्टेशनों के काउंटर पर अनारक्षित टिकट निकालने के लिए लंबी लाइनें लगती है। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर लोग जनरल से यात्रा करते है। इसलिए इस साल रेलवे ने एक नई तरकीब अपनाई है, जहां बसों के कंडक्टरों के तरह स्टेशनों पर बुकिंग ऑफिस का अधिकारी, यात्रियों के पास जाएंगे और हैंडी मशीन का इस्तेमाल करके टिकट देंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुकिंग अधिकारी वेटिंग एरिया में जाकर यात्रियों को टिकट देंगे। इस मशीन में कैश एवं ऑनलाइन- दोनों की फैसिलिटी अवेलेबल है। फिलहाल, यह सुविधा मुंबई सेंट्रल डिवीज़न के मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, सूरत और उड़ना स्टेशन पर शुरू की गई है। बांद्रा टर्मिनस पर 9 बुकिंग स्टाफ को इस काम के लिए शिक्षित किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीज़न में सबसे अधिक अनारक्षित ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाती है। इसलिए वहां अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाते है। रूटीन अधिकारियों के अलावा पीक सीजन में 30 आरपीएफ, 35 जीआरपी और 15 होम गार्ड तैनात किये गए है। इसके अलावा हम पूरी कोशिश कर रहे है कि ट्रेन आने से पहले बुकिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सभी को चेक कर के अंदर भेजें। ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बांद्रा टर्मिनस पर एक टेम्पररी वेटिंग बनाया गया है, जहा बेसिक सुविधा जैसे की लाइट, फैन और पानी की सुविधा प्रदान की गई है। लकिन हर साल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परमानेंट सेटअप रेडी किया जा रहा है। ताकि जरुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए। नया वेटिंग एरिया दो दिनों में शुरू हो जाएगा। इस वेटिंग एरिया में भी सभी बेसिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
