नेटवर्क महानगर/मुंबई
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित और सफल फिल्मों में से एक ‘लगान’ के प्रदर्शन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (महाराष्ट्र परिमंडल) अमिताभ सिंह ने मंगलवार, (30 जून 2026) को मुंबई में एक विशेष आवरण (Special Cover) जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म लगान के मुख्य अभिनेता आमिर खान को विशेष आवरण का प्रथम एल्बम भेंट किया।

इस मौके पर फिल्म लगान के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, विजक्राफ्ट ग्रुप के सह-संस्थापक एवं निदेशक सब्बास जोसेफ, सुश्री सिमरन कौर, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) महाराष्ट्र परिमंडल, श्रीमती रेखा क्यू. ए. रिज़वी (निदेशक मुंबई जीपीओ), प्रख्यात फिलैटेलिस्ट श्रीमती सविता झिंगन समेत कई अन्य विशिष्ट गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
