नवी मुंबई: नवी मुंबई इलाके में गुरूवार सुबह एक रसायन फैक्टरी में भीषण आग लग गई. नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पवने औद्योगिक क्षेत्र में ‘महक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड’ में सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई. ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी, सीबीडी बेलापुर और नेरुल से दमकल की 6 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. MIDC अग्निशमन अधिकारी संतोष पाटिल ने बताया कि हमने फोम की मदद से ज्वलनशील केमिकल को बुझाया. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

