नेटवर्क महानगर/मुंबई
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार सिर्फ खून के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, देखभाल और सुरक्षा का अटूट धागा है। दिन-रात सेवा देने वाले महापौर बंगले के सभी कर्मचारी ही हमारा परिवार हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े ने भायखला स्थित महापौर निवास पर आज महापौर बंगले के साफ-सफाई करने वाले बीएमसी कर्मचारियों के साथ ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार बेहद पारिवारिक माहौल में मनाया।

इस दौरान महापौर रितु तावड़े और विधायक चित्रा वाघ ने बंगले के सभी कर्मचारियों को खुद राखी बांधकर उनकी आरती उतारी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। त्योहारों के समय भी अपनी ड्यूटी पर तत्पर रहने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस छोटे से लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन की खूब सराहना हो रही है। इस ख़ास अवसर पर विधायक श्रीमती चित्रा वाघ प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
