उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

Subrata Roy Passed Away: नहीं रहे ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय, मुंबई में 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस!

मुंबई: (Subrata Roy Passed Away) ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण निधन हो गया। वह मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी (Metastatic Malignancy), हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार थे। सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को आज लखनऊ लाया जाएगा और कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

सहारा समूह ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा- ”दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरदृष्टा और प्रेरक व्यक्तित्व के मालिक सहारा श्री का निधन रात 10.30 बजे हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुआ।” बयान में कहा गया है कि राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि सुब्रत राय लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि 12 नवंबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट किया गया था। सहाराश्री की मौत की खबर ने व्यापार उद्योग के साथ-साथ हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है। पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Subrata Roy Passed Away

सुब्रत राय के निधन पर बिजनेस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे है। सुब्रत रॉय के निधन से बॉलीवुड सेलेब्स को गहरा झटका लगा है। मनीषा कोइराला ने ट्वीट कर सुब्रत राय के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- वो पर्सन जिसने संघर्ष के दिनों में भी कभी हार नहीं मानी। #RIP DEAR SIR, #sahara #subrataroy #SubrataRoySahara.

वहीं, बोनी कपूर ने भी सुब्रत राय के निधन पर शोक व्यक्त किया। साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, राइटर मुश्ताक शेख, संदीप सिंह, बोनी कपूर सहित अन्य लोग सुब्रत राय के निधन की खबर सुनने के बाद राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां कोकिलाबेन अस्पताल पहुंची हैं।

यहां होगा सुब्रत राय का अंतिम संस्कार?
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सुब्रत राय का अंतिम संस्कार लखनऊ के सहारा शहर में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को मुंबई से लखनऊ ले जाया जाएगा, और कल उनका अंतिम संस्कार होगा। सुब्रत रॉय के दो बेटे शुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। उनकी पत्नी का नाम स्वपना है।