नेटवर्क महानगर/ठाणे
ठाणे एंटीकरप्शन ब्यूरो ने खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक सहायक पुलिस निरीक्षक और हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने ‘पॉक्सो’ मामले में समझौते के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि हवलदार का हाल ही में महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में तबादला हुआ था, लेकिन वह पुराने प्रकरण में लेन-देन कर रहा था। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। खबर लिखे जाने तक आगे की जांच एसीबी अधिकारी कर रहे थे।
