ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

TV ऐक्ट्रेस ने बेटी की हत्या कर खुद झूली फांसी के फंदे पर

काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में थी ये एक्ट्रेस, बेटी का गला दबाकर लगा ली फांसी…!

मुंबई/ठाणे, ठाणे शहर में एक महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। कलवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घर से एक सूइसाइड नोट जब्त किया है, जिसमें महिला ने बेटी की हत्या कर आत्महत्या करने और किसी को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा पारकर (40) अपने पति प्रशांत पारकर तथा बेटी श्रुति (18) के साथ मनीषा नगर की गौरी सुमन इमारत में रहती थी। प्रज्ञा छोटे-मोटे मराठी टीवी सीरियलों में काम करती थी। प्रशांत पारकर निजी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। श्रुति बारहवीं में पढ़ती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे प्रशांत पारकर जिम गए थे। वे 9.30 बजे जब वापस घर लौटे तो काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। चाबी बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो भीतर पत्नी और बेटी का शव पड़ा था। प्रशांत पड़ोसियों की मदद से पत्नी और बेटी को करीब स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, प्रज्ञा ने पहले बेटी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर चढ़ गई। सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञा को इन दिनों सीरियलों में काम नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। प्रशांत की भी नौकरी छूट गई थी। इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था।
प्रज्ञा पारकर मराठी टीवी सीरयल और नाटक में काम करने के साथ मॉडलिंग भी करती थी। प्रज्ञा ने 13 सितंबर को रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म सेक्शन 375- ऑफिशल टीजर में अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ काम किया था। गुरुवार की दोपहर प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पर फिल्म के पोस्टर को पोस्ट कर पैनोरमा प्रॉडक्शन के उस फिल्म में खुद के अभिनय किए जाने की जानकारी दी थी। 19 जून को प्रज्ञा की बेटी श्रुती का जन्मदिन था।