उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: आगरा के एत्मादपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में टक्कर, 9 की मौत! 3 गंभीर

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के बाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार झारखंड की बताई जा रही है।
घटना आगरा के हाइवे पर तड़के हुई। बताया जा रहा है कि एत्मादपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई। इसी बीच रामबाग की ओर से एक कंटेनर आ रहा था। स्कॉर्पियों उसी कंटेनर से जा टकराई।

काफी मशक्कत के बाद निकाले गए शव
दोनों वाहनों में टक्कर होते ही तेज आवाज और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों और घायलों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि लोग कार में इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

यात्रियों की हो रही पहचान
पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में चालक समेत 12 यात्री सवार थे। मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया बाकि तीन का इलाज एनएस मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्कार्पियो का नंबर झारखंड का जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर यात्रियों की पहचान की जा रही है।