उत्तर प्रदेशदिल्लीराजनीतिशहर और राज्य

UP: चित्रकूट में 17 को महिलाओं से संवाद साधेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ: तबियत ख़राब होने के कारण पीतलनगरी मुरादाबाद में कांग्रेस की बैठक में शामिल न पाने के बाद, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब फिर मैदान में उतरने को तैयार हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रहेंगी।
बुधवार को चित्रकूट में प्रियंका, कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वह दिन में 1:30 बजे चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सभा में नारा दिया था- ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’। इसी अभियान के तहत उनका महिलाओं के साथ संवाद होगा। वह अपने अभियान से महिलाओं को साथ जोड़ने के अभियान में लगी हैं। संवाद से पहले प्रियंका गांधी एक बजे मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर और फिर 3:30 बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा तथा नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी।