उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: टूरिज्म का हब बनेगा गोरखपुर, देश के नक्शे में प्रमुखता से दिखेगा: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गोरखपुर वन विभाग की तरफ से तैयार की गई इको टूरिज़्म पर डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टूरिज़्म के क्षेत्र में देश की मानचित्र पर गोरखपुर प्रमुखता से दिखाई देगा।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर जल्द ही टूरिज़्म के क्षेत्र में देश के नक्शे में प्रमुखता से दिखेगा। उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से तो सबसे बड़ा प्रदेश तो है ही पर्यटन की दृष्टि से भी अंनत संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश समेत गोरखपुर में ऐसे अनेक स्पॉट है जो टूरिज़्म के दृष्टि से विकसित किए जा सकते हैं। पर्यटन स्थल न केवल हमे प्रकृति के करीब लाता है, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है। टूरिज़्म के क्षेत्र में देश के नक्शे में गोरखपुर प्रमुखता से दिखेगा और इसके लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा बनाई गई मिनी टूरिज़्म फिल्म इन्ही परियोजनाओं को आगे बढाने के लिए एक सार्थक पहल है। इस डॉक्यूमेंट्री में गोरखपुर के कई पर्यटन स्पॉट को दिखाए गए है। इनमें रामगढ़ झील, बुढ़िया माता मंदिर और कुसमी जंगल, महराजगंज का प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर, अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान का प्रमुखता से जिक्र किया गया है। वन विभाग द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का सीएम ने काफी सराहना भी की है।