उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, 1 घायल

आजमगढ़: आजमगढ़ में कप्तानगंज के खीरीडीह मोड़ पर बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। इसमें एक किशोर और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया।
महराजगंज के मुडिलपुर गांव निवासी सर्वेश यादव (14) पुत्र केश बुधवार की सुबह महराजगंज कस्बा निवासी शिवम (16) पुत्र बबलू यादव के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आया था। करीब तीन बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से केवट बस्ती निवासी जगदीश निषाद (32) पड़ोस के हरिकिशुन (30) के साथ बाइक से ससुराल महराजगंज के मोलनापुर जा रहा था।
खीरीडीह मोड़ पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई और चारों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शिवम, जगदीश और हरिकिशुन की मौत हो गई। जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर थी।