उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

UP: मछली खाने से किया मना तो मनबढ़ों ने घोप दिया चाकू!

गोरखपुर: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में मछली खाने से मना करने से मनबढ़ों ने एक युवक को चाकू घोप दिया। युवक का नाम लवकुश है, वह थाना क्षेत्र के ग्राम माड़र का निवासी है। घटना के समय वह खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। पीडि़त ने थाने पर इसकी सूचना दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लवकुश शुक्रवार की रात करीब 12 बजे खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। इसी दौरान बंधे के पास गांव के ही राजू, राम व्यास और बोस मछली खा रहे थे। लवकुश को खेत की तरफ जाते हुए देखा। तीनों ने लवकुश को अपने पास बुला लिया और उससे मछली खाने को कहा। इसके लिए तीनों ने लवकुश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने मना किया कि बेटे को चेचक निकला हुआ है। इसलिए वह मछली नहीं खा सकता है। इस पर भी मनबढ़ नहीं माने इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गांव के उक्‍त तीनों मनबढ़ों ने लवकुश को मारना पीटना शुरू कर दिया।