varanasi crime news
नेटवर्क महानगर/वाराणसी
वाराणसी के एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश किया। इसमें लिप्त आठ युवतियों और चार युवकों हिरासत में लिया गया। गेस्ट हाउस से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। फील्ड यूनिट ने गेस्ट हाउस के कमरे की जांच की और कमरे को सील किया।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर भिखारीपुर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार की जानकारी मिल ही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए चितईपुर पुलिस व एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने भिखारीपुर क्षेत्र के ”एचबी पेइंग गेस्ट” हाउस में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस से आठ युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले और वहां आपत्तिजनक वस्तुएं भी थीं। पुलिस टीम सभी को पकड़ थाने ले आई। पूछताछ में सभी पुलिस को गलत नाम-पता बताकर बरगलाते रहे।
चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार गेस्ट हाउस के मैनेजर और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों पहले सुंदरपुर क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफ़ाश किया था।
