उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Varanasi: लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दंपति समेत 6 गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान ले जाते थे लड़कियां!

वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसका खुलासा एडीसीपी वरुणा ज़ोन टी. सरवरण ने किया है। ये सभी पैसे लेकर लोगों की फर्जी शादियां कराते थे और फिर कथित दुल्हन घर छोड़कर फरार हो जाती थी। पुलिस इनके खिलाफ संबधित धाराओं में अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार (33) चंदौली जनपद के बलुआ, सुनील दास (44) सोनभद्र के ओबरा, भंवरलाल शर्मा (43) राजस्थान के जयपुर, सूरज उर्फ तारा (24) मथुरा, रोहित जायसवाल उर्फ विक्की (20) वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र व चंदा (26) पत्नी जितेंद्र कुमार चंदौली जनपद के बलुआ के रहने वाले हैं। इनमें जितेंद्र व चंदा पति-पत्नी हैं।

एडीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इनका गिरोह पूरे भारत में सक्रीय है। ये सभी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में जिन लड़कों की शादी नहीं हो पाती है, उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर फर्जी तरीके से शादी कराते हैं। इसके लिए इनका गैंग यूपी व बिहार से लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान आदि जगहों पर ले जाकर लड़के पक्ष से पैसा लेकर व धोखाधड़ी करके फर्जी शादी कराते हैं। आगे उन्होंने बताया कि अब तक इन लोगों ने 30 से ज्यादा लोगों से पैसे लेकर उनकी फ्रिज शादियां कराई हैं और उन्हें अपना शिकार बनाया है। ये सभी पहले भी धोखाधड़ी करके फर्जी शादी कराने में पकडे जा चुके हैं। जिसके संबंध में थाना कैंट जीआरपी, बलुआ चन्दौली आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ़्तारी करने वाली टीम
गिरोह के सदस्यों की गिरफ़्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सारनाथ उदय प्रताप सिंह, एसआई अरविन्द कुमार यादव, एसआई प्रदीप सिंह, एसआई महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सौभाग्य पांडेय, कांस्टेबल सौरभ तिवारी, कांस्टेबल नितेश तिवारी, महिला कांस्टेबल सुहाना सिंह व पुजा पासवान शामिल रहे।