बनारस के लाल बहादूर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पहुंचे थे। वह गाजीपुर में आयोजित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।
