Maharashtra Aurangabad News
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पैठन तालुका के दावरवाडी में विधवा भाभी से देवर ने घिनौनी हरकत की। वारदात के 13 दिन पहले ही पीड़िता के पति की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पति की मौत को दो हफ्ते भी नहीं बीते थी कि दरिंदे देवर ने उसकी पत्नी पर बुरी नजर डाली और उसका शारीरिक शोषण किया। यह घटना पीड़िता के पति की तेरहवीं की रस्म पूरी होने के बाद हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दावरवाडी में महिला के पति की मृत्यु के बाद तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया था। उसके बाद मृतक की पत्नी अपनी चचेरी सास के घर आराम करने के लिए ठहरी थी। इस दौरान उसके साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई।
बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तो घर में कोई नहीं था। महिला के चचेरे देवर ने इस बात का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीँ, पति की मौत के 13वें दिन ही विधवा महिला से दुष्कर्म की घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे है।
