
मुंबई, महाराष्ट्र में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा ने अमरावती से महाजनादेश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई कह रहा था कि हमें इस बार 200 से अधिक सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा, अगर भाजपा-शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो हमें 250 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। और 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जिनमें 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है।

