फडणवीस डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे नागपुर, पत्नी अमृता के साथ किया रोड शो!
मुंबई/नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने गृहनगर नागपुर पहुंचे। यहां फडणवीस ने पत्नी अमृता के साथ रोड शो किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस पहली बार अपने गृहनगर नागपुर पहुंचे है। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशे व फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया है। देवेंद्र फडणवीस को देखने यहां भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान फडणवीस ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी साथ रहीं। इस दौरान उन्होंने नागपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता भी की।
LIVE | ‘Meet the Press’ at Press Club, Nagpur#Maharashtra https://t.co/LcZelM3U9X
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 5, 2022
