बाबा सिद्दीकी मर्डर
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक बाबा सिद्दीकी की सरेआम हुई हत्या के बाद देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे में बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है। पप्पू यादव ने कहा है अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
