मुंबई , नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबईकरों को रेलवे ने विशेष लोकल ट्रेनों की सौगात दी है। मध्य रेलवे, हार्बर लाइन और पश्चिम रेलवे पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें स्लो रहेंगी। ये ट्रेनें रात 12 बजे के बाद चलाई जाएंगी, यानी ये 1 जनवरी 2019 में चलेंगी।
मध्य रेलवे की विशेष लोकल :
रात 1:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर ये ट्रेन 3 बजे कल्याण पहुंचेगी।
रात 1:30 बजे कल्याण से रवाना होकर ये ट्रेन 3 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
हार्बर लाइन की विशेष लोकल :
- रात 1:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर रात 2.50 बजे पनवेल पहुंचेगी।
- रात 1:30 बजे पनवेल से रवाना होकर रात 2.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
पश्चिम रेलवे की विशेष लोकल :
- रात 1:15 बजे चर्चगेट से रवाना होकर ये ट्रेन 2.55 बजे विरार पहुंचेगी।
- रात 2:00 बजे चर्चगेट से रवाना होकर ये ट्रेन 3.40 बजे विरार पहुंचेगी।
- रात 2:30 बजे चर्चगेट से रवाना होकर रात 4.10 बजे विरार पहुंचेगी।
- रात 3:25 बजे चर्चगेट से रवाना होकर रात 5.05 बजे विरार पहुंचेगी।
- रात 00:15 बजे विरार से रवाना होकर ये ट्रेन 1.47 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
- रात 00:45 बजे विरार से रवाना होकर ये ट्रेन 2.17 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
- रात 1:40 बजे विरार से रवाना होकर रात 3.12 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
- रात 3:05 बजे विरार से रवाना होकर रात 4.37 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
30 दिसंबर को रविवार के दिन आम दिनों के बजाय ज्यादा संख्या में लोग घूमने के लिए घरों से निकले। गेट-वे ऑफ इंडिया, गिरगांव चौपाटी और मरीन ड्राइव पर सुबह से शाम तक भीड़ रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

