
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांघा से जुदा हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी।
बता दें कि दीया और साहिल ने 18 अक्टूबर 2014 में शादी की थी। दोनों 11 साल से एकदूसरे को जानते थे। शादी से पहले दीया और साहिल एक-दूसरे के बिजनेस पार्टनर हुआ करते थे। शादी के 5 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दीया ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’बीते 11 साल से हम साथ थे और अब आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।’
उन्होंने आगे लिखा,’हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे को जहां जरूरत होगी, सपोर्ट करते रहेंगे। हम दोनों के रास्ते भले ही अलग-अलग होंगे लेकिन एक-दूसरे से हर बात साझा करेंगे।’दीया ने अपने करीबियों और परिवारवालों का भी धन्यवाद किया है।
दीया ने लिखा,’ हम अपने परिवारवाले और दोस्तों के आभारी हैं कि उन्होंने हमारी भावनाओं को समझा और हमारे फैसले का समर्थन किया। अब हम दोनों इस मसले पर कोई भी कमेंट या बतचीत नहीं करेंगे। धन्यवाद।’

