
नयी दिल्ली, वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। वे सोमवार रात को वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतकर स्विट्जरलैंड से दिल्ली पहुंची थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु को गोल्ड मेडल पहनाया। पीवी सिंधु ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से भी मुलाकात की। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मुलाकात के दौरान पीवी सिंधु का गोल्ड मेडल भी देखा।


