मुंबई, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और महाराष्ट्र में अंतिम चरण में आज 17 सीटों पर वोट डाले गए। शाम ५:३० तक महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस चरण में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, प्रिया दत्त, पूनम महाजन, मराठी अभिनेता अमोल कोल्हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार और छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल की किस्मत दांव पर है।
जब मतदान के लिए जमीं पर उतरे सितारे…!
हेमा मालिनी , मेगास्टार अमिताभ बच्चन परिवार सहित, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, भाग्यश्री, रेखा, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर, दिया मिर्जा, काजोल, करीना कपूर, कंगना रनौत, अभिनेता आमिर खान, सलमान खान, अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, रवि किशन, अजय देवगन, अनुपम खेर, मिलिंद गुनाजी, संजय खान, फरहा खान, परेश रावल, टाइगर श्राफ, अफताब शिवदासानी, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, राम गोपाल वर्मा, अभिनेता सुरेश ओबरॉय और विवेक ओबरॉय, स्मृति ईरानी ने वर्सोवा में पति जुबिन इरानी के साथ अपना वोट डाला।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, शिव सेना चीफ उद्धव ठाकरे , महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, विनोद तावड़े, ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
उद्योगपति अनिल अंबानी, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वोट डाला है।






