साहू समाज वेलफेयर ट्रस्ट
मुंबई: डोंबिवली पूर्व में ‘साहू समाज वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क मेगा रक्तदान एवं हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। जिसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रमाकांत गुप्ता के हाथों किया गया।
इस मौके पर पूर्व नगरसेवक महेश पेडणेकर, साहू समाज के रतीलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, महेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, अशोक गुप्ता समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मानवता के इस महान कार्य में साहू समाज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में रक्तदान के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा आँखों की जाँच और ब्लड टेस्ट कैम्प की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी एक सफल प्रयास रहा, जिसकी खूब सराहना की जा रही है।
