औरंगाबादमहाराष्ट्र

औरंगाबाद जल संकट: देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाला ‘जल आक्रोश मोर्चा’

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। भीषण गर्मी के बीच चल रही ‘लू’ के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन के उभरी है।
राज्य के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को औरंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जल संकट पर ‘विरोध मार्च’ निकाला। इस ‘जल आक्रोश मोर्चा’ में शहर के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बता दें कि दो दशकों से शहर में व्याप्त पानी की समस्या प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। शहर के कुछ इलाकों में नागरिक हर सप्ताह या आठवे दिन में एक बार पानी की आपूर्ति के लिए शिकायत कर रहे हैं।
रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी दावा किया कि यहां पानी की भारी किल्लत हो रही है और राज्य सरकार इस तरफ चयन ध्यान नहीं दे रही है।