ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

नाबालिग लड़की से पड़ोसी दर्जी ने किया बार-बार दुष्कर्म; पीड़िता ने वीडियो बनाकर किया अपराध का खुलासा

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 17 साल की लड़की से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी पड़ोसी ने एक महीने की अवधि में लड़की के साथ कथित रूप से बार-बार दुष्कर्म किया था। लड़की की मां काम के लिए बाहर जाती थी। इसलिए वह नबालिग की सुरक्षा के लिए उसे घर में बंद कर देती थी, और घर की चाबी पड़ोसी को देकर जाती थी। आरोपी इस दौरान घर में घुस जाता था और नाबालिग से दुष्कर्म करता था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने काम पर जाने से पहले उसे घर पर बंद करना शुरू कर दिया था क्योंकि नाबालिग के पिता ने तीन महीने पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी शहर के दाईघर इलाके में रहते हैं। यह घटना दिसंबर में घटित हुई थी। नाबालिग ने गुरुवार रात शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता की माँ एक स्थानीय मदरसे में रसोइया के रूप में काम करती है। वह शाम को भी कहीं और काम करती है।इसलिए वह पीड़िता को घर में बंद करके जाती थी। पीड़िता के पिता ने तीन महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। हालांकि, घटना के बाद लड़की की मां ने शाम को काम पर जाने से पहले उसे घर में बंद कर दिया था। वह चाबियां उस दर्जी को सौंप देती थी जो उनके घर के सामने रहता था।

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
पिछले महीने जब पीड़िता अपने कपड़े सिलवाने के लिए उसके पास गई तो आरोपी ने सबसे पहले उसका यौन उत्पीड़न किया। तो वहीं पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बाद जब भी पीड़िता की मां दर्जी को चाबी सौंपकर काम के लिए बाहर जाती तो वह बच्ची को जबरन अपने घर ले जाता था। उसके साथ दुष्कर्म करता था। चूंकि लड़की दर्जी की धमकी से डरी हुई थी इसलिए उसने किसी के सामने अपनी आपबीती नहीं बताई थी। शिकायत में कहा गया है कि 14 जनवरी को पीड़िता आरोपी की जानकारी के बिना अपने मोबाइल फोन पर अपराध की वीडियो-रिकॉर्डिंग करने में कामयाब रही थी।

पीड़िता ने वीडियो बनाकर किया अपराध का खुलासा
19 जनवरी को जब दर्जी पीड़िता को घसीटकर अपने घर ले जा रहा था तो लड़की की एक परिचित महिला वहां आ गई और उसकी हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई। नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर महिला को आपबीती सुनाई और वीडियो भी दिखाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और बच्चों के संरक्षण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अपराधी के खिलाफ यौन अपराध (POCSO) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।