औरंगाबादबीडब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्यसोलापुर

महाराष्ट्र: आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश

पुणे: महाराष्ट्र के वन विभाग ने एक आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश दिए हैं। इस तेंदुए ने सोमवार को आठ साल की बच्ची की जान ले ली। इसके अलावा वह सोलापुर, बीड, अहमदनगर और औरंगाबाद जिलों में सात लोगों की जान ले चुका है।
प्रधान वन संरक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, तेंदुए ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा कर दी है और ऐसा लगता है कि पशु अब ‘आदमखोर’ हो गया है।
पुणे के मंडलीय वन संरक्षक राहुल पाटिल ने कहा, तेंदुआ सोलापुर जिले के करमाला तहसील के वन क्षेत्र में हैं। आज सुबह उसने वहां आठ साल की बच्ची की जान ले ली। उन्होंने कहा, यह अब इंसानों के लिए खतरा पैदा कर रहा है, इसलिए हमने पशु को शांत करने या गोली मारने के आदेश दिए हैं।