दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां ने कोरोना वायरस से जीती जंग, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया…

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की चपेट में अब तक 4 लाख 50 हजार से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं। महाराष्ट्र के इस वायरस से पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस बीच टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके है। बीते दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी मां के लिए एक मैसेज भेजा था, जो कि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं। उनके यह मैसेज वायरल होने की बाद अधिकारियों की मदद मिलने के बाद, उन्होंने अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तब से एक्ट्रेस के सभी फैंस और फॉलोअर्स कोरोनो वायरस से उसकी मां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे।दीपिका सिंह के फैंस और फॉलोअर्स की दुआएं काम आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कोरोना वायरस से उनकी मां रिकवर हो गई हैं और घर वापस सुरक्षित आ गई है। हालांकि, एक्ट्रेस की परेशानी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, क्योंकि उसकी दादी अभी भी कोरोनोवायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रही है।और उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी मां के स्वास्थ्य के अपडेट को साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने अपनी मां और दादी की एक बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।

दीपिका सिंह ने उन सभी फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उसकी मां के ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी को मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह उन सभी की आभारी है, जो उनकी और उनके परिवार की इस कठिन यात्रा के दौरान उसकी मदद करते रहे हैं। एक्ट्रेस अपने प्रशंसकों और समर्थकों से अपनी दादी के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया, जो कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका ने अंत में लिखा है कि ‘थैंक यू’ उसकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए काफी नहीं है, लेकिन वह इस महत्वपूर्ण समय में उनकी मदद के लिए दिल्ली सरकार सहित सभी के लिए पूरी तरह से आभारी हूं।