ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया; इस मॉडल ने की थी शिकायत

मुंबई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनीं रहती हैं। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई नई खबर सामने आ ही जाती है। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला
बता दें कि पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल के संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया- ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।

वहीँ कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। बता दें राखी को गुरुवार दोपहर तीन बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।

आदिल खान संग कर चुकी हैं निकाह
इस मामले से पहले राखी अपने निकाह को लेकर चर्चा का विषय बनीं हुई थी। इस कपल ने 6 महीने पहले गुपचुप निकाह किया था, जिसका खुलासा हाल ही में राखी सावंत ने किया था। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की कई तस्वीरें भी शेयर की थी। राखी पिछले कुछ दिनों से अपने निजी जीवन में काफी परेशानियों से जूझ रही है, अब खबर है कि उनको हिरासत में ले लिया गया है।