ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में दो होर्डिंग्स के बीच लटका मिला शख्स का शव! गंध से परेशान लोगों ने पुलिस को दी सूचना

मुंबई: जोगेश्वरी पश्चिम के मोमिन नगर फ्लाई ओवर के पास मंगलवार को दो बड़े होर्डिंग्स के बीच एक व्यक्ति का शव लटका मिला। इस मामले में जब पुलिस को सूचना दी गई तो पता चला कि ये शव दो या तीन दिन पुराना हो चुका है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्‍थानीय निवासियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन दो दिन से एक अजीब से गंध ने उन्‍हें परेशान किया हुआ था। किसी ने बताया कि दो बड़े होर्डिंग्स के बीच एक व्यक्ति का शव लटका मिला। इस बारे में अंबोली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। शव को नीचे लाया गया और पास के अस्पताल में ले जाया गया।
जांच में पता चला है कि मृतक ने दो-तीन दिन पहले खुद को फांसी लगा ली होगी, क्योंकि शव में से बदबू आ रही थी। फिलहाल व्‍यक्ति की पहचान अभी नही हो पायी है। अम्बोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर, हमने एक एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के ठाणे में बीते दिनों एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी थी। यहां एक पेड़ से चार लोगों के शव लटके मिले थे। इनमें एक 30 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्‍चों के शव लटके हुए थे। तीनों बच्‍चे नाबालिग थे जिनकी उम्र 12,9 और 6 वर्ष थी। इस महिला के पति ने कुछ दिन पहले ही उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। जब महिला के पति ने अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के शव देखें तो उसने जहर खा लिया और आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की।